📋 Eser Hakkında
एसोसियेशन ऑफ यूनानी फिजिशियंस, बि हार द्वारा जन जन यूनानी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यकर्म गैर संचारी रोगों से बचाव अभियान है। जन जन यूनानी कार्यक्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सभी तरह के रोगी आते है तथा रोगी अपने जरूरतों के अनुसार उपचार और सलाह चाहते हैं । कार्यक्रम में शामिल हमारे सभी चिकित्सक उच्च शिक्षित और अनुभवी है, जो मरीजों की समस्या का संतोषप्रद समाधान करते है। लेकिन सलाह में एकरूपता लाने के लिए ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ समस्या ओं को चिन्हित कर के उस के समाधान में एकरूपता के लिए यह प्रशिक्षण पुस्तिका विकसित की जा रही है। इसका उद्देश्य जन जन यूनानी कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने चिकित्सकों को प्रशिक्षित करना है। यूनानी चि कित्सा अखलात के सि द्धांत पर आधारित है, जिसके अनुसार शरीर में चार प्रकार के खिल्त अर्थात खून, बलगम, सफरा और सौदा होता है। शरीर के अखलात कि गुणवत्ता , सही मात्रा और प्रस्पर अनुपात में सामंजस्य से स्वास्थ्य उत्तम रहता है। यदि अखलात के स्वाभाविक गुण और प्रस्पर अनुपात में सामंजस्य भंग हो जाए तो यह रोग का कारण बन जाता है। ब्रहमां ड के सभी शरीर कि रचना , चार अवयवो के विभिन्न अनुपात में मिश्रण से होता है। प्रत्येक शरीर को उसके उत्पत्ति के क्रम में अवयवो से एक विशिष्ट गुण प्राप्त होता है, जो उस शरीर के लिए उपयुक्त होता है, शरीर के इस विशिष्ट गुण को मिजाज कहा जाता है। रोगों के तशख़ीस और इलाज में मिजाज को जानना और उसके अनुसार निर्णय लेना अहम है। इस प्रशिक्षण पुस्तिका में वर्णित रोगों और दवा ओं को चिकित्सक अपने शिक्षण और प्रशिक्षण से यूनानी चिकित्सा के मौलि क सिद्धांतों के अनुसार विश्लेषण के उपरांत ही रोगी को सलाह दें। मैं इस प्रशिक्षण पुस्तिका कि रचना में सम्मिलित लेखकों का आभार व्यक्त करती हूं और उनके परिश्रम के लिए कृतज्ञता प्रकट करती हुं। जन जन यूनानी कार्यक्रम मुख्य रूप से राज्य में गैर संचारी रोग नि यंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। हमे उम्मीद है कि यह का र्यक्रम “स्वस्थ्य बिहार, समृद्ध बिहार” के संकल्प को हासिल करने में महत्वपूर्ण साबित होगी । संपादक: डा . शबिस्ता फातमा तय्यब
🔬 Modern Tıptaki Durumu
Bu eser kamu malı (public domain) bir tarihî kaynaktır. Modern tıbbın yerini almaz; tıbbi tavsiye niteliği taşımaz. Sağlık sorunlarınız için mutlaka bir hekime başvurunuz.
⚠️
Bu eser kamu malı bir tarihî kaynaktır. Tıbbi tavsiye niteliği taşımaz. Tedavi önerisi içermez. Sağlık sorunlarınız için mutlaka bir hekime başvurunuz.